मनचलें ने की छात्रा से की छेड़छाड़, छात्रा ने जमकर की मनचले की धुनाई

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से मनचलें ने की छात्रा से की छेड़छाड़, छात्रा ने जमकर की मनचले की धुनाई
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे मनचलें की छात्रा ने जमकर धुनाई की और मौकें पर पहुंचे लोगों ने भी मनचले की धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम मेरठ रोड पर एक छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। छात्रा ने तुरंत आरोपी को पकड़ धुनाई कर दी । शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी मनचले की धुनाई में करते हुए पुलिस को सौंप दिया।
थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।












