मकान बेचने के नाम पर दंपत्ति पर पांच लाख रुपए की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज

मकान बेचने के नाम पर दंपत्ति पर पांच लाख रुपए की ठगी का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ला निवासी महिला ने एक दंपत्ति पर मकान बेचने के नाम पर एडवांस लिए चार लाख रुपए की ठगी का आरोफ लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के मोहल्ला न्यू कासिमपुरा निवासी शिवानी ने बताया कि
मोहल्ला उसकी पत्नी अर्चना ने मोहल्ले में ही अपना तीन मंजिला मकान उन्हें दिखाया था। इसके बाद उनके व दंपती के बीच मकान का पांच लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। 19 दिसंबर 2023 को उन्होंने बयाने के रूप में नकद, आरटीजीएस व यूपीआई के माध्यम से दंपती को चार लाख रुपये दे दिए। 20 दिसंबर 2023 को दंपती ने मकान का उन्हें समझौता कर दिया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद राहुल व उसकी पत्नी बैनामा व रुपये वापस करने से मुकर गए। बार-बार तकादा करने पर राहुल ने 18 जून 2025 को 3.90 लाख रुपये का चेक उन्हें दे दिया। चैक बैंक में बाउंस हो गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












