HapurNewsUttar Pradesh
मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने पांच लाख रुपए के अवैध पटाखे किए बरामद , एक गिरफ्तार

हापुड़ ।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने कुचेसर रोड चौपला स्थित एक मकान पर छापा मारकर पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। जांच में 14 कार्टन पटाखों का स्टॉक मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 5 लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार को पहले भी वर्ष 2023 में अवैध पटाखों के साथ पकड़ा गया था।












