मंदिर से दानपात्र व अन्य सामान चोरी कर ले गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर में चोरों ने घुसकर दानपात्र व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव कंदौला में गुरुवार देर रात अज्ञात चोर देवी मंदिर में घुसे और वहां रखे दानपात्र को चोरी कर ले गए। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी। पुजारी ने बताया कि रोज की तरह वह गुरुवार रात पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर को सुरक्षित बंद करके अपने घर चले गए थे। मगर सुबह जो दृश्य दिखा, उसने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया।
चोरी की सूचना के तुरंत बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पुजारी व ग्रामीणों से बातचीत की और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर तकनीकी जांच शुरू कर दी।












