ATMS College of Education Menmoms
News

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी मौसी के घर चोरी, दोनों गिरफ्तार, माल बरामद

भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी मौसी के घर चोरी, दोनों गिरफ्तार, माल बरामद

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र में एक मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नगदी, जेवरात व कार बरामद किया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के
शांतिनगर निवासी कीर्ति सिरोही
27 जनवरी को घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान सुनसान मकान का फायदा उठाकर चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में दो आरोपी
हापुड़ के गोपीपुरा निवासी कनिष व आवास विकास कालोनी निवासी निहाल को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी कनिष ने अपने दोस्त निहाल के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपनी ही मौसी के घर चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने बरामद किए गए सामान में 17,200 रुपये नकद, जेवरात, चार मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक आई-10 कार शामिल है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page