ATMS College of Education Menmoms
News

बैंककर्मी बन लिंक भेजकर खातें से उड़ाए 28 हजार रुपए

हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र निवासी एक किसान को साइबर ठग ने बैंककर्मी बन लिंक भेजकर खातें से 28 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सिंभावली के गांव माधापुर निवासी किसान
शिवकुमार त्यागी ने बताया कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने अपने आप को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उसके बैंक खाते से भूलवश करीब एक माह पहले छह हजार रुपये की धनराशि काट ली गई थी। जिसे बैंक द्वारा उसके खाते में वापस भेजा जाना है। ठग ने उससे ऑनलाइन पेमेंट एप पर भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा। जिसके बाद दो बार में उसके खाते से 28 हजार 200 रुपये निकाल लिए गए।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page