ATMS College of Education Menmoms
News

बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी व बेटें की बदमाशों ने की हत्या,दो लाख के जेवरात व नगदी व स्कूटी लूटकर हुए फरार

मेरठ। बिजनौर में तैनात पीएनबी बैंक के मैनेजर के घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने उनकी गर्भवती पत्नी व बेटें की हत्या कर दो लाख के जेवरात व नगदी व स्कूटी लूटकर हुए फरार हो गए। दोहरें हत्याकांड से पुलिस में हड़कम्म मच गया।

जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर में रामलीला ग्राउंड कॉलोनी निवासी संदीप बिजनौर में पीएनबी में बैंक मैनेजर है। संदीप सोमवार सुबह बैंक गए थे। घर पर उनकी पत्नी शिखा और 5 साल का बेटा रुद्रांश थे। बैंक मैनेजर की पत्नी शिखा गर्भवती थीं। रात करीब 8:10 बजे संदीप घर वापस आए। मुख्य गेट पर ताला लगा था। जिसके बाद संदीप ने अपनी पत्नी को कॉल की। मगर पत्नी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद संदीप अपने पड़ोस में अपने दोस्त के यहां चले गए।

बार-बार कॉल करने के बाद भी पत्नी ने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद संदीप ने हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दी। करीब 350 मीटर दूरी पर ही हस्तिनापुर थाना है। सोमवार रात साढ़े 10 बजे पुलिस पहुंची और घर का ताला तोड़ा। घर के अंदर देखा तो कमरे में फर्श पर खून पड़ा था। बेड में शिखा का शव मिला, दूसरे कमरे में 5 साल के बेटे का भी शव बेड के बॉक्स में मिला दोहरे हत्याकांड की सूचना पर SSP रोहित सिंह और SP देहात केशव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।

बैंक मैनेजर संदीप ने पुलिस को बताया, घर में 2 लाख कैश रखा हुआ था। कुछ जेवर भी गायब है।” इस बयान से इतर रात में पुलिस ने जब घर की तलाशी ली थी, तो सोने के कंगन, एक चेन और अन्य जेवर मिले थे। पुलिस अभी तक की जांच में किसी नजदीकी पर दोहरे हत्याकांड को अंजाम देना मान रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page