बैंक अधिकारी बन साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9.72 लाख रुपये, एफआईआर दर्ज

बैंक अधिकारी बन साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 9.72 लाख रुपये, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बन खाते से 9.72 लाख रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पिलखुवा क्षेत्र के गांव पीपलाबंदपुर निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और बातचीत के दौरान उनके एक्सिस बैंक खाते तक पहुंच बना ली। ठगों ने खाते से 9.72 लाख रुपये निकाल लिए। पैसे कटने के मैसेज आते ही बिजेंद्र सिंह ने तुरंत अपना खाता बंद कराया और पुलिस को सूचना दी।
साइबर थाना प्रभारी पटनिश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












