HapurNewsUttar Pradesh
बेटे के साथ जा रही महिला ने दंबगों पर लगाया मारपीट व कुंडल छीनने का आरोप

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव माधापुर निवासी महिला ने गांव निवासी युवकों पर रास्ते में बाइक रोककर पिटाई करने और कुंडल छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रजनी ने बताया कि शनिवार को अपने बेटे वंश के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में जा रही थी। रास्ते में गांव निवासी तीन लोगों ने रोक दिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों की पिटाई की और उसके कान से कुंडल निकाल कर ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












