ATMS College of Education Menmoms
News

बूथ से ग्राउड जीरो वर्क करेगा पश्चिम महिला मोर्चा भाजपा- वर्षा कौशिक,मालती व अल्पना का हुआ अभिनंदन


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
भाजपा पश्चिम महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा कौशिक ने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्य इस बार बूथ से ग्राउड जीरो वर्क करेगी। एक बार पुनः भाजपा की सरकार यूपी में होगीं।
महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा कौशिक यहां हापुड़ में हापुड महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रही थी।
पश्चिम क्षेत्र को हापुड जिले से दो पदाधिकारी दिए उपाध्यक्ष के रूप में धौलाना से अल्पना चौहान एंव पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती भारती सदस्य के रूप में चुनी गई । उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री जे० पी० एस० राठौर ने नारी शक्ति को पार्टी की चेतना के रूप में बताया। पश्चिम महिला मोर्चा की संपूर्ण कार्यकारिणी नये जोश एंव पुराने अनुभवी कार्यकाताओं का मिली जुली टीम है। अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने पार्टी को बूथ से मजबूत करने की बात कही और पार्टी की आगामी पश्चिम महिला मोर्चा की कार्यशैली को कार्यकर्ताओं के बीच रखा । कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मीना सिंह ,क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती कविता माधरे, मंत्री उदिता त्यागी, मिडिया प्रभारी नीरू शर्मा, सदस्य कादम्बिनी शर्मा, सदस्य सपना अग्रवाल, संचालिका स्वाति गर्ग उपस्थित रही।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page