ATMS College of Education Menmoms
News

बुलन्दशहर से अपहृत हार्डवेयर व्यापारी हापुड़ में बरामद,पुलिस का दबाव पड़नें पर छोड़ा हापुड़ में

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

बुलन्दशहर के खुर्जा के हार्डवेयर व्यापारी के शनिवार को अपहरण के बाद पुलिस के दबाव के चलते बदमाशों ने आधी रात को हापुड़ देहात क्षेत्र के मेरठ बुलन्दशहर हाईवें पर छोड़ फरार हो गए । हापुड़ में व्यापारी के मेडिकल के बाद रात 3 बजें उन्हें परिजनों को सौंपा।

जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर के खुर्जा की गोयनका कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार मथुरादास का कबाड़ी बाजार के पास हार्डवेयर का कारोबार है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। कॉलोनी से अगली गली कॉलेज रोड पर कार सवार अज्ञात बदमाश आए और उनको जबरन उठा कर ले गए थे।

पीड़ित व्यापारी के समधी व हापुड़ के प्रमुख मोबाइल कारोबारी राजीव सचदेवा ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस के दबाब के चलते शनिवार देर रात उन्हें हापुड़ देहात के असौड़ा के निकट पुलिस पिकेट के पास छोड़कर फरार हो गए थे।

व्यापारी के सकुशल बरामद होनें की सूचना पर आईजी प्रवीन कुमार, एसपी दीपक भूकर ,एएसपी मुकेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौकें पर पहुंचे और देहात थानें ले जाकर उनका मेडिकल करवाया और रात्रि तीन बजे बुलन्दशहर पुलिस लाईन में परिजनों को सौंपा। व्यापारी के सकुशल बरामद होनें पर परिजनों की आंखें भर आई और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page