News
बीमारी के चलते सिपाही का निधन, पुलिसकर्मियों में शोक की लहर हापुड़(यर्थाथ

बीमारी के चलते सिपाही का निधन, पुलिसकर्मियों में शोक की लहर
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
जिलें में डायल 112 पर तैनात सिपाही की किडनी व लीवर की बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार शामली निवासी प्रशांत मलिक हापुड़ सीओ सिटी कार्यालय में तैनात थे, परन्तु वर्तमान में डायल 112 सेवा में कार्यरत थे। पिछले काफी समय से वह किडनी और लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के कारण इलाज के लिए उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।












