बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूरों के बीच हुए विवाद में लोहे की सुई से हमला, दो घायल

हापुड़ ।
थाना धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूरों के बीच हुए विवाद में लोहे की सुई से हमला कर दिया गया। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र के देहरा गांव स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में मजदूरों के बीच मामूली बात पर देर शाम गाली-गलौज को लेकर विवाद बढ़ गया। फैक्ट्री में हेल्पर एटा निवासी नावेद पर कंपनी के ही कुछ कर्मचारियों ने हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके साथी समीर को भी चोटें आईं।
सूचना मिलने पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना में भर्ती कराया। धौलाना के चिकित्सा अधिकारी वरुण चौधरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद नावेद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि फैक्ट्री में वर्करों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें नावेद घायल हुआ है। उसका मेडिकल कराया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













I have read some good stuff here. Certainly value bookmarking for revisiting. I wonder how much effort you set to make such a fantastic informative web site.
Thanks for another excellent article. Where else could anyone get that type of info in such an ideal way of writing? I’ve a presentation next week, and I am on the look for such info.
Spot on with this write-up, I really think this web site wants rather more consideration. I’ll in all probability be once more to read much more, thanks for that info.