ATMS College of Education Menmoms
News

बिलकिस बानो के समर्थन में “न्याय अभियान” के समापन पर न्याय मार्च का आयोजन

हापुड़। न्याय अभियान सप्ताह के समापन पर आज ज़िला कांग्रेस हापुड़ द्वारा न्याय मार्च का आयोजन डॉ० ख़ालिद मुहम्मद खान प्रदेश उपाध्यक्ष , ज़िला अध्यक्ष ऐजाज़ अहमद, शहर अध्यक्ष हसन आतिफ के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शाहनवाज़ आलम ने कहा कि न्याय पालिका भी सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है। आज न्यायालय की साख उनके द्वारा दिये कई गलत निर्णय के कारण गिर रही है। बिलकिस की आवाज़ देश की आधी आबादी की आवाज़ है हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी हर महिला के साथ खड़े है। बिलकिस बानो केस के कारण दुनिया मे हिंदुस्तान की इज़्ज़त गिरी है।
शगुफ्ता राणा ने कहा कि महिला आज सुरक्षित नही रही। बलात्कारी सम्मानित हो रहे हैं और समाज भयभीत है।

डॉ ख़ालिद मुहम्मद खान ने बताया कि बिलकिस बानो न्याय सप्ताह में सभी वर्गों का समर्थन मिला। ऐजाज़ अहमद ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि अगर दोषियों को जल्द जेल नही भेजा गया तो कांग्रेस देश व्यापी आंदोलन करेगी। शहर अध्यक्ष हसन आतिफ ने “न्याय मार्च” का संचालन किया और देश हित मे दोषियों को जेल भेजना चाहिए।

ज़िला अध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि राजनैतिक फायदे के लिए भाजपा न्यायपालिका का इस्तेमाल कर रही है

शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि बिलकिस बानो के साथ अन्याय सभी महिलाओं के साथ अन्याय है ये हिन्दू और मुसलमान का प्रश्न नही।

सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि हर कांग्रेसी बिलकिस बानो के साथ खड़ा है।

इरफान अहमद व वसी अहमद रिज़वी ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
लोगो ने अपने हाथ मे प्ले कार्डस और हाथों से बने पोस्टर के रखे थे तथा शांति पूर्वक नारे लगा रहे थे।
इस अवसर पर अखलाक, शमीम अयूब, गौरव गर्ग, निसार खान, भरत लाल शर्मा, विक्की शर्मा, दीपक मोघे, नरेश भाटी, गुलफाम टीटू, सचिन गोस्वामी, मोबीन अंसारी, सबा, जेबा, तुआबिन, हमदान, जव्वाद, अल्ताफ, मंजूर अली, नवाब अली, हीना, रही, शीबा, ताबसुम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

16 Comments

  1. Pingback: steenslagfolie
  2. Pingback: cardetaling
  3. Pingback: sagame
  4. Pingback: link
  5. Pingback: altogel
  6. Pingback: 1win
  7. Pingback: Lowara
  8. Pingback: 1xbet
  9. Pingback: PGSOFT
  10. Pingback: overtimecards.com
  11. Pingback: Ulthera

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page