बारिश में भर-भराकर कर गिरी मकान की छत, चार घायल

बारिश में भर-भराकर कर गिरी मकान की छत, चार घायल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले में सोमवार को बारिश के चलते एक मकान की जर्जर छत गिरने से चार लोग मलबें में दब कर घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला नवीकरीम निवासी चीनी उर्फ इसरार का पुराना व जर्जर मकान है, जिसमें पूरा परिवार रहता है। देर रात से हो रही बारिश के सोमवार को मकान की जर्जर छत अचानक नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में आने से चार लोग मलबें में दब गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच घायलों को मलबे से निकाल अस्पताल भिजवाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया।












