बारिश के बीच अचानक भर-भराकर ढह गई सरकारी स्कूल की बिल्डिंग, बाल -बाल बचा युवक, वीडियो वायरल

बारिश के बीच अचानक भर-भराकर ढह गई सरकारी स्कूल की बिल्डिंग, बाल -बाल बचा युवक, वीडियो वायरल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी सरकारी स्कूल की बिल्डिंग बारिश के बीच अचानक भर-भराकर ढह गई। जिससे वहां से गुजर रहा युवक बाल बाल बच गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार गढ़ क्षेत्र के छोटे बाजार में स्थित एक जर्जर सरकारी स्कूल की बिल्डिंग है। जिसे कई माह पूर्व खाली करके बंद करवा दिया गया था।
आज सुबह अचानक जर्जर बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। जिससे घटना के समय वहां से गुजर रहा एक युवक बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
घटना को लेकर मौहल्ले वासियों में काफी आक्रोश है । लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से इस बिल्डिंग को गिरवाने की मांग की थी। लेकिन उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।












