ATMS College of Education Menmoms
News

बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से राशनधारकों को मिलेगा पूरा कोटा,नहीं कर सकेगें धांधली-खाघ मंत्री सतीश शर्मा

हापुड़ (अमित मुन्ना )।

खाद एवं रसद विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार प्रतिबद्ध है प्रत्येक पात्र व्यक्ति को राशन देने के लिए और इस दिशा में नए कदम भी उठाए जा रहे हैं जैसा कि सभी को पता है बायोमेट्रिक द्वारा राशन दिया जा रहा है अब इसमें सरकार एक क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है राशन डीलर पर राशन बायोमेट्रिक तभी मान्य होगा जब जितना राशन उसके राशन कार्ड में दिया जाना है वह पूर्ण वेट मशीन पर होने के पश्चात ही बायोमेट्रिक अपना काम करेगी या इसको इस प्रकार भी कह सकते हैं कि उदाहरण के तौर पर यदि किसी परिवार को 30 किलो राशन मिलना है और वह 25 किलो 28 किलो है तो बायोमेट्रिक मशीन अपना काम नहीं करेगी यानी कि बायोमेट्रिक मशीन वेट मशीन के साथ संबंध होने जा रही है इससे जो राशन देने में बटने में जो लोग धांधली करते हैं वह पकड़े जाएंगे उत्तर प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार है और अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचे इस दिशा में सदैव उत्तर प्रदेश सरकार ने कार्य किया है इसी का परिणाम है की भाजपा सरकार को 2022 में पुन एक बार जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है उन्होंने यह भी बताया कि सीधा राशन डीलर पर ही माल पहुंचेगा जिस प्रकार ब्लॉक से माल उठाना पड़ता था अब वह कार्यशैली समाप्त होने जा रही है अब सीधा गोदाम से सीधा राशन डीलर के पास यह माल पहुंचेगा उन्होंने यह भी कहा कि अपात्र जो लोग हैं उनके राशन कार्ड समाप्त होने चाहिए और पात्र कोई भी व्यक्ति बिना राशन कार्ड के वंचित ना रहे ।

बृहस्पतिवार को मेरठ रोड स्थित सर्किट हाउस में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री दिनेश शर्मा ने खाद एवं रसद विभाग अधिकारियों के साथ की बैठक व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर जिला महामंत्री शायमेंद्र त्यागी मोहन सिंह पुनीत गोयल सौदान सिंह अनिरुद्ध कस्तला अशोक बबली डॉ रमेश अरोड़ा प्रभात अग्रवाल अमित त्यागी व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ रहे


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page