ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

बहादुरगढ़ पुलिस का खेल: 11 हजार की लाईन का तार तोड़ने वाले ट्रक को पुलिस ने थाने से छोड़ा, बाल बाल बचा परिवार

हापुड़ ।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में11 हजार की लाईन का तार तोड़ने वाले ट्रक को पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया, जबकि कार पर टूटकर गिरे तार से परिवार बाल बाल बचा गया, जिसे परिजनों ने थाने में तहरीर देकर बंद करवाया था।

सिंभावली थाना क्षेत्र के हरौड़ा गांव का रहने वाला एक परिवार कार से बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के सलोनी गांव के माध्यम से जा रहा था। इस बीच काफी ऊंचाई का एक ट्रक सामने से आ रहा था। जिसको देखकर कार सवार लोगों ने 11 हजार लाइन की तरफ इशारा करते हुए ट्रक को वहीं रूकने का इशारा किया। वहीं संभावित खतरे को देखते हुए कार को दूर ही रोक दिया। इस बीच ट्रक चालक द्वारा सभी बातों को दरकिनार करते हुए ट्रक
को 11 हजार की लाइन से टकरा दिया, जिससे 11 हजार की लाइन का तार टूटकर कार के ऊपर जा गिरा। जिससे कार में बैठे सभी लोगों को तेज झटका लगा था और तार कार से टकराने के साथ
ही दूर खेत में जा गिरा। जिससे पूरा परिवार बाल बाल बच गया।
इसके बाद घटना की सूचना बहादुरगढ़ पुलिस को देते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए ट्रक को लेकर थाने पहुंची तथा इस संबंध में थानाध्यक्ष को तहरीर दी गई। घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने साठगाठ कर पीड़ित को बिना सूचना दिए छोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में कीमती सामान भरा हुआ था। ऐसे में ट्रक चालक से मिलीभगत कर सामान को ट्रक से गायब कराने के लिए यह संपूर्ण खेल खेला गया है। अब इस मामले में पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। इस संबंध में एडिशनल एसपी विनीत भटनागर का कहना है कि मामला अति गंभीर है। इस मामले में जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page