बस चालक से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने पर एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक बस चालक से एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
मेरठ निवासी दानिश और उसके मित्र सज्जाद पर कुछ आरोपियों ने हमला किया। आरोपितों ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-09 स्थित राजाजी हवेली ढाबे के सामने बस चलाने को एक लाख की रंगदारी मांगी। दानिश और सज्जाद ने रंगदारी देने से मना किया, तो आरोपितों ने लोहे की राड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया।
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच आरोपितों पर केस दर्ज किया है।
यूसुफ ने बताया कि चार जून 2025 की सुबह, उसका बेटा दानिश और सज्जाद राजाजी हवेली ढाबे के सामने बस का इंतजार कर रहे थे। तभी कार में सवार आरोपितों ने रंगदारी की मांग की। रंगदारी देने से मना करने पर उन पर हमला किया। घायलों को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।












