ATMS College of Education Menmoms
News

बलेनो कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कार सवार एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

बलेनो कार में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कार सवार एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में हाईवे पर रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने दिल्ली जा रही
बलेनो कार में टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही बलेनो कार को रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने पिलखुवा फ्लाईओवर पर पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार नाजिम की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page