बच्चें सहित किशोरी दो लापता, एफआईआर दर्ज

बच्चें सहित किशोरी दो लापता, एफआईआर दर्ज
हापुड।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में अलग अलग क्षेत्रों से बच्चें सहित किशोरी लापता हो गए । पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के मौहल्ला प्रहलाद नगर निवासी एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी (17) 10 अगस्त की शाम से घर से लापता हो गई। महिला ने बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र स्थित चंडी मंदिर टावर के पास निवासी अरुण नाम के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
वहीं हापुड़ के अंबेडकर नगर निवासी बादल ने बताया कि उनका बेटा शिवम (7) भी 10 अगस्त से घर से लापता है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर किशोरी और बालक की बरामदगी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।















