ATMS College of Education Menmoms
News

बंदरों के हमलें से छत से गिरकर घायल हुआ युवक, पालिका से की बंदरों को पकड़वाने की मांग

हापुड़। नगर पालिका परिषद द्वारा बंदरों के ना पकड़ने से बंदरों ने एक युवक पर हमला कर दिया ‌ । जिससे वह छत से गिरकर घायल हो गया।

मोहल्ला राजीव विहार में मोहम्मद आरिफ (43) अपने परिवार के साथ रहते हैं। मोहम्मद आरिफ कपड़ा बुनने का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह अपने छत पर मौजूद थे। तभी अचानक से बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे सड़क पर गिर पड़े। उनका शोर सुनकर स्वजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को परिजन ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि उनके कूल्हे और हाथ की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा उनके सिर पर भी चोट लगी हैं।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बंदरों का आतंक काफी है। आए दिन बंदरों का झुंड किसी ना किसी पर हमला बोल देता है। उन्होंने अधिकारियों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है ताकि हादसों को रोका जा सकें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page