फ्री में गाड़ी ना निकालने पर टोल किया बाधित , भाकियू नेताओं के विरुद्ध दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 स्थित टोल टैक्स पर फ्री में गाड़ियां ना निकालने पर भाकियू महात्मा टिकैत कार्यकत्ताओं द्वारा टोल बाधित करने के आरोप में मैनेजर ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
टोल प्लाजा के लाइजनिंग मैनेजर ने किसान यूनियन महात्मा टिकैत के सहानबाज हुसैन सहित 30-35 अज्ञात किसान नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि रविवार को मुख्य आरोपी सहनवाज हुसैन ने अपने साथियों साथ मिलकर टोल प्लाजा को बाधित करने का काम करते हुए वहां पर बिना सूचना के धरना-प्रदर्शन किया था।
छिजारसी टोल प्लाजा के लाइजनिंग मैनेजर हितेंद्र सिंह ने पिलखुवा कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे किसान यूनियन महात्मा टिकैत के सहानबाज हुसैन टोल प्लाजा की लेन-18 पर छह गाड़ियों में अपने 30-35 अज्ञात साथियों के साथ लेकर आए थे।. किसान नेताओं ने गाड़ियों को फ्री निकालने की बात कही। जब इसका विरोध किया गया तो सभी ने टोल प्लाजा को बाधित करते हुए वहां पर बिना पूर्व किसी सूचना के धरना-प्रदर्शन किया था। किसानों के धरने. की वजह से टोल प्लाजा लेन-18 करीब दस मिनट तक बाधित रही।












