ATMS College of Education Menmoms
News

फैक्ट्री पंजीकरण और उत्पादकता प्रमाण पत्र का शिविर लगाकर किए पंजीकरण

फैक्ट्री पंजीकरण और उत्पादकता प्रमाण पत्र का शिविर लगाकर किए पंजीकरण

पिलखुवा। औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी धौलाना में शुक्रवार को एमएसएमई विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की समस्याओं के समाधान और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दर्जनों उद्यमियों ने भाग लिया और विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।
शिविर को संबोधित करते हुए जिला उद्योग अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि जो उद्यमी फैक्ट्री का संचालन कर रहे हैं, उन्हें फैक्ट्री का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। इसके बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता। साथ ही, उत्पादकता प्रमाण पत्र लेने से एमएसएमई से जुड़ी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है।
उन्होंने बताया कि उत्पादकता प्रमाण पत्र लेने से बिजली में छूट, बैंकों से ऋण में प्राथमिकता और सरकारी खरीद में भागीदारी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश झा ने कहा कि उद्योगों की समस्याएं प्राथमिकता पर सुनी जा रही हैं। विभाग का प्रयास है कि सभी छोटे और मध्यम उद्यमी सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अपने उद्योग को आगे बढ़ाएं।शिविर में दर्जनों उद्यमियों ने ऑन स्पॉट आवेदन भी किए। इसके साथ ही उद्यमियों ने शॉप एक्ट ओर फैक्टरी एक्ट के लाइसेंस मौके से प्राप्त किए गए। इस मौके पर रीजनल मैनेजर यूपीसीडा राकेश झा, कृपांशु गुप्ता निदेशक फैक्ट्री गाजियाबाद/हापुड़,
श्रीमती सर्वेश सिंह सहायक श्रम आयुक्त,लेबर इंस्पेक्टर उषा वर्मा,
एमजीआरआईडब्लूए उद्यमी दीपक शर्मा अध्यक्ष,धीरज तोमर उपाध्यक्ष
सचिव सुदीप चौधरी ,संस्थापक ए के गुप्ता,अजय सिंह,घनश्याम अग्रवाल अनुज जैन,मोहित सिंह,नितिन गोयल आदि अनेक उद्यमी मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page