प्लॉट दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र में स्याना क्षेत्र के गांव बीटा निवासी शाहनवाज ने थाने में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि क्षेत्र के गांव खुडलिया जमीनों की खरीद निवासी युवक से उनकी फरोख्त का काम प्लाट खरीदने करता है आरोपी के संबंध में बात हुई थी। जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करता है। शाहनवाज ने बताया कि आरोपी ने उन्हें सिंभावली क्षेत्र में दो प्लाट दिखाए। दोनों प्लाट पसंद आने पर सौदा तय हो गया।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी को आठ लाख रुपये बयाने के तौर पर दे दिए। पीड़ित का कहना है कि बयाना देने के बाद वह एक प्लाट पर पहुंचे, तो पता चला कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। इस बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने शिकायत की, तो आरोपी ने पैसे मांगने पर जान से मारने और झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।












