प्रोपर्टी में निवेश के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

प्रोपर्टी में निवेश के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी एक युवक ने हरियाणा के एक युवक पर प्रोपर्टी में निवेश व प्रोफिट के नाम पर 18 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अमित ने बताया कि उसका भाई अजय प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसकी जान पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी युवक से हुई। जिसने बताया कि वह आजदपुर मंडी दिल्ली में फाइनेंसर का काम करता है। आरोपी ने उन्हें मंडी में फाइनेंस का काम कर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपी की बातों में आकर उसने करीब 18 लाख रुपये की रकम दे दी। लेकिन आरोपी ने उसे कोई मुनाफा नहीं दिया। वहीं रकम मांगने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












