प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर किया रेप, की आठ लाख रुपए ठगी

प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर किया रेप, की आठ लाख रुपए ठगी
हापुड़ । अमरोहा निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि नोएडा स्थित कंपनी में कार्यरत रहने के दौरान उसकी जान पहचान सिंभावली क्षेत्र के युवक से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने विभिन्न जरूरतों का हवाला देकर उससे करीब आठ लाख रुपये उधार ले लिए। जब उसने शादी की बात आगे बढ़ाने का दबाव बनाया तो युवक टालमटोल करने लगा। अब युवक दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया और अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।












