प्राईवेट हास्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने जमकर हंगामा

प्राईवेट हास्पिटल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने जमकर हंगामा
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार धौलाना थाना क्षेत्र के पिपलेड़ा में स्थित अल-हायात हॉस्पिटल में देर रात गांव की एक महिला को डिलीवरी के लिए लाया गया था।
परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के मानक पूरे नहीं होने के बाद भी महिला का ऑपरेशन किया। जिससे मां की मौत हो गई, जबकि बच्चे को
मशीन में रख दिया।
मामले में हॉस्पिटल पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।












