ATMS College of Education Menmoms
News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से की हापुड़ के कांग्रेस जनों से मुलाकात, बनारस से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दमदार चुनाव लड़ने पर कांग्रेस जनों ने दी बधाई.

यूपी में कांग्रेस और INDIA गठबंधन के दमदार प्रदर्शन के लिए भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष को दी बधाई.

हापुड़।  शनिवार को हापुड़ के कांग्रेस जनों ने दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बनारस से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ दमदार चुनाव लड़ने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को बधाई दी हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि INDIA गठबंधन को यूपी की जनता ने जो जनादेश दिया है उसके लिए INDIA गठबंधन का हर कार्यकर्ता बधाई की पात्र हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मेरठ लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा को मजबूती से चुनाव लड़ाने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के काम की प्रशंसा की हैं। अभिषेक गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को आश्वासन दिलाया हैं कि अगले विधानसभा चुनाव हापुड़ से विधायक कांग्रेस पार्टी का होगा। इसके लिए अभी से संगठन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान विक्की शर्मा, अमित सैनी, गौरव गर्ग, जितेंद्र तोमर आदि लोग मौजूद रहे.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page