प्रतिबंध के बावजूद भैंसा बुग्गी दौड़ लगाने पर पांच बुग्गी सीज

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक पूर्णिमा मेले में इस बार भैंसा बुग्गी दौड़ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंध के बावजूद भी दौड़ लगवाने पर प्रशासन ने पांच बुग्गी सीज कर दी।
डीएम अभिषेक पांडे ने नवम्बर माह में लगने वालें कार्तिक गंगा मेलें पर भैंसा बुग्गी दौड़ पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद भी ग्रामीण भैंसा बुग्गी दौड़ करवा रहे हैं। गुरुवार देर रात एक विशेष अभियान चलाकर पांच भैंसा बुग्गियां जब्त कीं।
थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि भैंसा-बुग्गी रेस पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि पशु क्रूरता अधिनियम के खिलाफ भी है। हमने आयोजकों के खिलाफ पशु क्रूरता और शांति भंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












