HapurNewsUttar Pradesh
पेड़ पर लटके अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ा, लोगों ने ली राहत की सांस

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र की एक कालोनी में एक पेड़ पर अजगर लटका मिला।एक युवक ने अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी में एक पेड़ पर अजगर लटका मिला। जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद कॉलोनी के लोगों को अजगर के बारे में बताया। लोगों ने अजगर की वीडियो बनाई, तभी एक युवक ने आधे घंटे की मशक्कत करके पकड़ लिया और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।












