पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के प्रयासों से हापुड़ को मिला नया CGHS वेलनेस सेंटर

पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल के प्रयासों से हापुड़ को मिला नया CGHS वेलनेस सेंटर
हापुड़।
पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा मंत्रालय स्तर पर लगातार किए गए प्रयत्नों के परिणामस्वरूप हापुड़ में भी केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) का नया एलोपैथिक वेलनेस सेंटर स्वीकृत हुआ है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार देशभर में 22 नए एलोपैथिक CGHS वेलनेस सेंटर खोले जाएंगे। प्रत्येक वेलनेस सेंटर के संचालन के लिए कुल 4 पद (जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर एवं जूनियर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट) सृजित किए गए हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बल मिलेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी तथा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया जी का आभार जताते हुए पूर्व सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान तथा उसके पश्चात भी मंत्रालय से निरंतर संवाद के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि हापुड़ भी इस सूची में शामिल हो। उन्होंने कहा कि यह निर्णय CGHS सेवाओं को अधिक सुलभ एवं व्यापक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति से हापुड़ व निकटवर्ती स्थानों के केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों एवं उनके परिवारजनों को अब अपने ही ज़िले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।












