पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर याद किया -यूपी में प्रथम बार जनपद हापुड़ में पूर्व राष्ट्रपति की प्रथम मूर्ति स्थापित होगी:दानिश

पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को पुण्यतिथि पर याद किया
-यूपी में प्रथम बार जनपद हापुड़ में पूर्व राष्ट्रपति की प्रथम मूर्ति स्थापित होगी:दानिश
हापुड़-
पूर्व राष्ट्रपति,मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की दसवीं पुण्यतिथि पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोसायटी द्वारा आयोजित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चौक सिकंदर गेट डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य मनोज बाल्मीकि,सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी,चेयरमैन दानिश कुरैशी,डा असद सिद्दीकी, आमिर अब्बासी डा दिलशाद अली, वसी मोहम्मद,डा नवीन सहाय, मोहम्मद अहमद, राशिद अली, आसिफ कुरैशी, परभजोत लविश,मौ वकील, सोसायटी के चेयरमैन मो दानिश कुरेशी आदि ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सोसायटी के चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी व डा नवीन सहाय आदि को शॉल ओढ़ाकर व पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया।
सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्दी या 15 अक्टूबर 2025 पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब के जन्म दिवस पर जन सहयोग वह अपने निजी खर्चे पर उनकी भव्य मूर्ति की स्थापना कराकर उद्घाटन कराया जाना प्रस्तावित है,उत्तर प्रदेश में प्रथम बार जनपद हापुड़ में पूर्व राष्ट्रपति की प्रथम












