ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे पहुंचे हापुड़, कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से किया स्वागत,भेंट की की मां चंडी महारानी जी की तस्वीर

हापुड़। रविवार 6 अगस्त को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी के बुआ के लड़के भाई संजय दत्त कौशिक हापुड़ निजामपुर बाईपास स्थित शकुन शर्मा शिवा ढाबा वालो के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। जहां सेवादल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस जन वहां पहुंचे और संजय दत्त कौशिक जी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने मां चंडी महारानी जी की तस्वीर भी भेंट की। संजय दत्त कौशिक ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। देश की जनता ने केंद्र की भाजपा सरकार को हटाने का पूरा मन बना लिया हैं क्योंकि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी वर्सेज INDIA (देश की जनता) के बीच होने जा रहा हैं। उन्होंने कहा हैं कि मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट से जी सजा पर रोक लगाने के फैंसले से हमारे नेता राहुल गांधी जी को जो राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से देश के हर कांग्रेसी कार्यकर्ता में खुशी का माहौल हैं। उन्होंने कहा हैं कि जितनी तेजी से उनके नेता राहुल गांधी जी की संसद संसदस्यता छीन ली गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता आशा करते हैं कि उतनी ही तेजी से राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बहाल की जायेगी। सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा हैं कि राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता बहाल होने पर INDIA गठबंधन दल को मजबूती मिलेगी और राहुल गांधी INDIA गठबंधन दल के प्रमुख नेता के रूप में उभरकर सामने आयेंगे। अंकित शर्मा ने राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” के दूसरे चरण के बारे मे बताते हुए कहा हैं कि 15 अगस्त से उनके नेता राहुल गांधी जी की “भारत जोड़ो यात्रा” की शुरुआत होने जा रही हैं। जो कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और पूश्चिमी उत्तर प्रदेश की 27 सीटों पर अपना बड़ा असर डालेगी। जिसके लिए पार्टी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान स्वागत करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष जकारिया मनसबी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, मनोज कौशिक, नदीम, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सेवादल यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष निसार खान, अनूप कर्दम, मुजम्मिल, शाहिद सहित अन्य कांग्रेस जन मौजूद रहें.!


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page