ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई, निकाली मंहगाई पर “महंगाई हटाओ,भाजपा हटाओ” पदयात्रा

इंदिरा गांधी ने 1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात शान्ति निकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था – कांग्रेस*

हापुड़। कांग्रेस जनों ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 104 वीं जयंती रेलवे रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को स्मरण करते हुए *पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा* कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने 1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात शान्ति निकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था और रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही इन्हे “प्रियदर्शिनी” नाम दिया था। *शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि* इंदिरा गांधी जी वर्ष 1941 में ऑक्सफोर्ड से भारत वापस आने के पश्चात भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में शामिल हो गई थी। 1950 के दशक में वे अपने पिता (स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान गैरसरकारी तौर पर एक निजी सहायक के रूप में भी उनकी सेवा में रहीं थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाने के पश्चात कांग्रेस जनों ने *”महंगाई हटाओ,भाजपा हटाओ”* पदयात्रा का शुभारंभ भी लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा से किया। कांग्रेस जनों ने देश व प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई पर लालबहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर एकत्रित होकर रेलवे रोड,अतरपुरा चौराहा,गढ़ रोड,पक्का बाग, चंडी रोड होते हुए सर्राफा बाजार तक पदयात्रा शहर में निकाली और जगह जगह लोगों को प्रियंका गांधी द्वारा की गई प्रतिज्ञाओं के पर्चे भी बांटे। महंगाई पर शहर में निकाली गई पदयात्रा का शहर के लोगों ने पूरा समर्थन किया और बढ़ती मंहगाई के खिलाफ अपना रोष भी व्यक्त किया। *पूर्व विधायक गजराज सिंह ने मंहगाई पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि* आज देश में महंगाई चरम सीमा पर हैं। फिर चाहें वह पेटोल,डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम हो या फिर खाद्य तेल से लेकर सब्जी, दालें। भाजपा सरकार के राज में बढ़ती मंहगाई ने हर तबके के लोगों की कमर को तोड़ने का काम किया हैं। *शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा* कि देश में बढ़ती महंगाई पर लोगों को एकजुट करने और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी जी की 8 प्रतिज्ञाओ को लोगों तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर ये पदयात्रा निकली जा रही हैं जिस पर लोगों का पूर्ण समर्थन भी मिल रहा हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि महंगाई पर निकाली गई ये पदयात्रा आने वाले कई दिनों तक अलग अलग रूट पर विभिन्न स्थानों पर शहर में निकाली जाएगी। *सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा* कि अब एक बात तो तय हैं कि देश और प्रदेश की आम जनता महंगाई से बेहद त्रस्त हैं। आने वाला 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा की हिंदू – मुस्लिम वाली घटिया और तुच्छ राजनीति पर नही बल्कि देश और प्रदेश में बढ़ती मंहगाई पर होगा। बढ़ती मंहगाई से आहत हुई उत्तर प्रदेश की जनता आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों में निश्चित ही भाजपा को प्रदेश से खदेड़ने का काम करेगी और आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में उनके द्वारा की गई प्रतिज्ञाओ पर विश्वास जताकर यूपी में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार लाने का काम करेगी।
*जयंती मनाने और पदयात्रा निकालने वाले में* पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी,पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी,सेवादल प्रदेश महासचिव अंकित शर्मा,महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा,पिलखुआ पूर्व नगर अध्यक्ष मदन सिंह चौहान,वीसी शर्मा,रघुवीर सिंह एडवोकेट,नरेश कुमार भाटी,हसन आतिफ,गुलफाम कुरैशी,रतनलाल पार्चा, इंद्र राज बांगा,निखिल वत्स,सोशल मीडिया विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग, जितेंद्र सिंह,विनोद कुमार,अमित शर्मा,धर्मेंद्र कश्यप,तारेश्वर त्यागी,मोहित मंडोठिया,सतीश चंद त्यागी,एहतेशामकुरैशी,कासिम,राजन पंडित आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहें।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page