ATMS College of Education Menmoms
News

पूरा तथाकथिक फर्जी गठबंधन मोदी के प्रचार में पूरी समर्थित भाव से जुटा हुआ , बीजेपी जीतेगी 350 सीटें और मोदी बनेंगे पुनः पीएम – राधा मोहन अग्रवाल

हापुड़।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्य सभा के सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि पूरा तथाकथिक फर्जी गठबंधन मोदी के प्रचार में पूरी समर्थित भाव से जुटा हुआ है। हमें प्रचार करने की क्या जरूरत है। हम कम से कम 350 सीटें जीतेंगे। यूपी की बात की जाए तो 2024 के चुनाव में 80 की 80 सीटें भाजपा जीतेगी।

भाजपा सांसद यहां ग्राम असौड़ा में यूपी भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी रणनीति की जरूरत नहीं है। 2014 का चुनाव मोदी जी नहीं लड़े थे जनता लड़ी थी। 2019 का चुनाव भी मोदी नहीं जनता लड़ी थी और 2024 का चुनाव तो जनता लड़ रही है और हमारे विपक्षी लड़ रहे हैं। जितना प्रचार वो मोदी का कर रहे हैं। जिस प्रकार की वह टिप्पणी कर रही है जिस प्रकार रोज अनर्गल बातें कर रहे हैं उनके अंदाजा ही नहीं है कि उनके नेता हर दिन जितनी बात बोल रहे हैं प्रधानमंत्री का वोट उतरा हीं बढ़ा देते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो झगड़े हैं राहुल बनाम मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस में राहुल बनाम प्रियंका। दोनों में भीषण संघर्ष चल रहा है। कांग्रेस में बिना दुल्हन के ही दूल्हे बनकर तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कोई गठबंधन हो तो देखें। हम उत्तर प्रदेश में बैठे हैं गठबंधन एेसे चलाया जाता है। अखिलेश यादव उस गठबंधन के उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेता हैं ना। किस प्रकार से कांग्रेस उनको अपमानित कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान हम जीत रहे हैं, मध्य प्रदेश की स्थिति बदल चुकी है, छत्तीसगढ़ का सर्वे आ चुका है। चुनाव से पूर्व जो सर्वे आया है उसमें 90 सीटों में से 38 से 40 सीट का आ चुका है और सरकार बनाने के लिए 45 सीटें चाहिए। मिजोरम को अगर छोड़ दिया जाए तो तेंलांगाना की बात करें तो दक्षिण में तो हम कमजोर थे ही हम इससे कहां इंकार कर रहे हैं। लेकिन क्या हम पहले से मजबूत नहीं हो रहे हैं। हमारी कम से कम 20 से 25 सीटें आने वाली हैं। बिना भाजपा के तेलांगाना में कोई सरकार नहीं बनेगी।

इस मौकें पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, पुनीत गोयल, डाक्टर विपिन्न गुप्ता,प्रमोद जिंदल, प्रदीप त्यागी बब्लू, बिजेंद्र लोहे वाले, डा.पराग शर्मा, विपिन गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, सभासद रुद्राश त्यागी, आदित्य सूद, प्रशांत त्यागी, रामकुमार त्यागी, पुनीत शर्मा, सुनील वर्मा मौजूद थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page