ATMS College of Education Menmoms
News

पुलिस से बेखौफ चोरों ने पुलिस चौकी के निकट कपड़े के शोरूम में की चोरी

हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रेलवे रोड पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक कपड़े के शोरूम को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते दरवाजा काटकर शोरूम में प्रवेश कर गए। चोरी शोरुम से हजारों रुपये की नगदी व कपड़े चोरी कर फरार हो गए। वारदात के दौरान चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। शोरूम स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर के मेरठ रोड स्थित मोहल्ला न्यू आलोक कॉलोनी निवासी रोहित शर्मा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उनका रेलवे रोड चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर मोंटेल अमेरिकिन लग्जरी के नाम से कपड़ों का शोरूम है। 26 जून की रात
लगभग नौ बजे वह शोरूम को बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे वह शोरूम पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए थे। उन्होंने देखा कि शोरूम के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था और दूसरी मंजिल से भूतल पर आने वाला दरवाजा उखड़ा पड़ा हुआ था। उन्होंने शोरूम की दूसरी मंजिल पर जाकर देखा तो चोरों ने यहां का दरवाजा काट रखा था। चोर छत के रास्तेदूसरी मंजिल का दरवाजा काटकर शोरूम की दूसरी मंजिल में दाखिल हुए
थे। इसके बाद चोरों ने भूतल पर जाने वाले दरवाजा को उखाड़ा था। चोर शोरूम से 32 हजार रुपये व कपड़े चोरी कर लेगए थे। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page