ATMS College of Education Menmoms
News

पुलिस व बिजली तार गैंग से हुई जबदस्त मुठभेड़,दो बदमाशों को लगी गोली, घायलों सहित पांच बदमाश गिरफ्तार

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस की चैकिंग के दौरान तार चोरी कर रहे बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 2 घायलों सहित 05 शातिर बदमाश गिरफ्तार किए।जिनके कब्जे से अवैध 02 अवैध तमंचा मय जिन्दा/खोखा कारतूस, तार चोरी की घटना में प्रयुक्त एक मेजिक(छोटा हाथी), कटे हुए चोरी के तार, एवं तार काटने/चोरी करने के उपकरण बरामद।

सीओ आशुतोष शिवम् ने बताया कि प्रारंभिक पूछताक्ष में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम सुहेल पुत्र सरताज (घायल), दानिश पुत्र आलम (घायल), चांद पुत्र इस्लामुद्दीन, आरिफ पुत्र सुबराती व सोहेल पुत्र दिलशाद बताया है ।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों ने 20.12.2023 को थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रान्तर्गत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना को दिया था अंजाम।गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के चोर/लुटेरे हैं जिनके विरुद्ध जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर व हापुड़ में चोरी, डकैती, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट आदि के करीब डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page