पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश गोली लगने से हुए घायल
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-13-10-42-26-89_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2-11325672307264391924-300x148.webp?resize=300%2C148&ssl=1)
हापुड़।थाना गढ़मुक्तेश्वर व जनपदीय एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम की चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में दो गौकश बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस, पशु कटान करने के उपकरण एवं मोटरसाइकिल बरामद की।
सीओ आशुतोष शिवम् ने बताया कि प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार घायल बदमाशों ने अपना नाम दिलशाद पुत्र इश्तयाक निवासी ग्राम ढक्का थाना सैदनगली जनपद अमरोह व भूरा पुत्र मोबीन निवासी ग्राम सियाली जागीर थाना हसनपुर बताया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के गौकश अपराधी है, जो थाना गढ़मुक्तेश्वर से गौकशी के अभियोग में वांछित थे व इनके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों/थानों से की जा रही है।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2867174301325120896-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E26616326838622069484-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E23469171612166974817-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E26047942127890866855-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)