News
पुलिस मुठभेड़ में एक गोकश को गोली मारकर किया गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में एक गोकश को गोली मारकर किया गिरफ्तार
हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस की चैकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक गौकश को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से तंमचा व मोटरसाइकिल बरामद की।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश गढ़ निवासी जाहिद है,जो थाना सिम्भावली से गौकशी के केस में फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश शातिर किस्म का गौकश अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर, बाबूगढ़ व सिम्भावली पर गौकशी,हत्या का प्रयास,आर्म्स एक्ट आदि अपराधों के करीब एक दर्जन केस दर्ज हैं।












