पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गोली मारकर किया घायल, दूसरा फरार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक लुटेरे को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश अपने गैंग के साथ मिलकर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने मोदीनगर रोड से श्याम नगर जाने वाले मार्ग चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में आ रही एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि घायल बदमाश हापुड़ के करीमपुर निवासी शाहिद उर्फ शहजाद है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, नकदी और चोरी की अन्य संपत्ति बरामद की है।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश पर विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन लूट और चोरी के मामले दर्ज हैं।












