पुलिस ने गोली मारकर 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गोली मारकर 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
हापुड़। थाना सिम्भावली पुलिस नेमुठभेड़ में 25 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पैर में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से तंमचा और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि देर रात चैकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में शहजाद सैफी घायल हो गया। उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि घायल बदमाश मेरठ निवासी शहजाद सैफी है,जो गढ़ से गैंगस्टर में फरार चल रहा था। शहजाद के खिलाफ हापुड़ और बुलंदशहर में चोरी, हत्या का प्रयास, और गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।












