News
पुलिस ने गुम हुए 41लाख रुपए के 180 मोबाइल किए बरामद, मोबाइल मालिकों को सौंपें, चेहरे पर आई मुस्कान

पुलिस ने गुम हुए लाखों रुपए के मोबाइल किए बरामद, मोबाइल मालिकों को सौंपें, चेहरे पर आई मुस्कान
हापुड़। थाना कपूरपुर पुलिस ने क्षेत्र से गुम हुए 180 लोगों के लाखों रुपए के मोबाइल बरामद कर उन्हें सौंप दिए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी आ गई।
थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि उनकी साइबर टीम ने विभिन्न क्षेत्रों से सर्विलांस की मदद से चोरी व खोए हुए 180 मोबाइल बरामद किए।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति और साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत इन मोबाइलों को उनके मालिकों को थाना परिसर में विधिवत रूप से सौंपा गया।












