पुलिस ने खोए और चोरी हुए दो लाख रुपए के नौ मोबाइल किए बरामद, मालिकों को सौंपें

, हापुड़।
थाना धौलाना पुलिस ने दो लाख रुपये मूल्य के 9 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने धौलाना पुलिस और सर्विस लाइन टीम का आभार व्यक्त किया।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने जानकारी दी कि सर्विस लाइन टीम प्रभारी दिव्या बालियान के नेतृत्व में गठित टीम की मदद से ये 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं
मोबाइल धारक असीम अब्बासी ने बताया कि उनका मोबाइल कहीं गिर गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना धौलाना में दर्ज कराई थी। कुछ समय बाद उन्हें पुलिस की ओर से सूचना मिली कि उनका मोबाइल मिल गया है और वे आवश्यक प्रमाण देकर थाने से उसे ले सकते हैं।












