पुलिस ने किया अवैध तंमचें बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार, आधा दर्जन तंमचें बरामद

पुलिस ने किया अवैध तंमचें बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार, आधा दर्जन तंमचें बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अवैध तंमचें फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर 6 तमंचे, औजार, मशीन आदि बरामद की है।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर भोजपुर निवासी महेश को देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से महेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, और अन्य हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ।
पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गांव मुकीमपुर के जंगल में एक खंडहर मकान में हथियार बनाने का सामान रखा था। पुलिस ने उसके बताए स्थान पर छापेमारी कर 3 पूर्ण निर्मित 315 बोर तमंचे, 3 अधबने तमंचे, बरामद किए ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अवैध शस्त्रों को बनाकर डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को सप्लाई करता था तथा प्रत्येक अवैध तमंचे को जनपद हापुड, अलीगढ़, गाजियाबाद व आस पास के क्षेत्र में 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।












