ATMS College of Education Menmoms
News

पुतले का अंतिम संस्कार करने आए दोनों दिल्ली के व्यापारी गिरफ्तार,भेजा जेल, दो प्लास्टिक के पुतले व कार बरामद की

पुतले का अंतिम संस्कार करने आए दोनों दिल्ली के व्यापारी गिरफ्तार,भेजा जेल, दो प्लास्टिक के पुतले व कार बरामद की

हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तीर्थ नगरी ब्रजघाट शमशान घाट पर शव के स्थान पर पुतले का अंतिम संस्कार करने आये दोनों आरोपी व दिल्ली के व्यापारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस ने उनके कब्जे से दो प्लास्टिक के पुतले,कफन का कपड़ा व घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के
महावीर एन्कलेव निवासी कमल सोमानी करीब 50 लाख रुपये के कर्ज में डूबा था। एक साल पहले उसने अपने नौकर अंशुल के नाम टाटा एआईए से 50 लाख का बीमा कराया और खुद को नॉमिनी बनाया। जब अंशुल घर चला गया,तब कमल के दिमाग में खतरनाक योजना बनाई। अंशुल को मृत दिखाओ,पुतले का संस्कार करो और बीमा का पैसा झटक लो,उसने अपने साथी आशीष खुराना को भी लालच देकर साथ मिला लिया। पुतले को कफन में लपेटकर दोनों आई 20 कार (एचआर 6168) से ब्रजघाट पहुंच गए। योजना थी पुतले का अंतिम संस्कार,झूठा मृत्यु प्रमाण पत्र,बीमा कंपनी से 50 लाख रुपये हासिल,लेकिन यहां कहानी में एंट्री हुई संदेह के घेरे में आ गई।

थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों कमल व आशीष खुराना को गिरफ्तार कर दो पुतले (डमी),कफन का कपड़ा व कार बरामद की और जेल भेज दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

  1. Qibetvn caught my eye the other day. The site looks pretty clean, and the mobile experience is decent. Still testing the waters, but so far, so good. Definitely worth a peep: qibetvn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page