ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पिकअप की टक्कर से बाईक सवार बुजुर्ग की मौत

 

हापुड़ ।

थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड़ पर निजामपुर कट के पास एक पिकअप ने बुजुर्ग को रौंद दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के सुभाष नगर निवासी कुंवरपाल (60) अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर पिलखुवा की ओर जा रहे थे। निजामपुर कट के पास पहुंचने पर एक पिकअप उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुंवरपाल और उनके साथी सड़क पर गिर गए। हादसे में कुंवरपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके साथी को मामूली चोटें आईं।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान ही कुंवरपाल ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page