पत्नियों से डरें पति, मामूली बात से क्षुब्ध होकर पत्नी ने किया पति की हत्या का प्रयास, गंभीर घायल की

भाई को चाबी देने से क्षुब्ध पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, गंभीर घायल
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपने भाई को ट्यूबवेल की चाबी देने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव लुखराड़ा निवासी राजकुमार उर्फ राजा ने बताया कि उसका व उसके भाई राकेश उर्फ मंगल की जमीन पर एक नलकूप लगा हुआ। इस नलकूप से दोनों भाई अपने
खेत की सिंचाई करते हैं। 24 जून को भाई ने उससे अपने खेत की सिंचाई के लिए नलकूप की चाबी मांगी थी। इसकी जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी ने भाई को चाबी देने से मना किया।
शाम को वह घर पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी बीच पत्नी ने पुत्र प्रिंस को पीटना शुरू कर दिया। पुत्र को न पीटने के लिए कहने पर पत्नी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर धारदार हथियार से हमला कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












