ATMS College of Education Menmoms
News

पति ने लगाया तलाकशुदा पत्नी व परिजनों पर फैसला ना करने पर रेप व एसिड़ अटैक में फंसाने व 25 लाख रुपए की डिमांड का आरोप

पति ने लगाया तलाकशुदा पत्नी व परिजनों पर फैसला ना करने पर रेप व एसिड़ अटैक में फंसाने व 25 लाख रुपए की डिमांड का आरोप , एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी व उसके परिजनों पर फैसला ना करने पर रेप व एसिड़ अटैक में फंसाने की धमकी देने व 25 लाख रुपए की डिमांड का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करवाई है।
हापुड़ के मौहल्ला रफीकनगर निवासी  आश मौहम्मद ने बताया कि उसका निकाह पिलखुवा के सद्दीकपुरा निवासी आशमा से हुआ था। जिससे अप्रैल 2015 में उसका  तलाक हो गया था, जिसके बाद अशमा व उसके परिवार ने अवैध धन ऐंठने के लिए उनके विरुद्ध कोर्ट में केस कर रखे हैं,जो विचाराधीन है। इसके बावजूद भी उसकी पूर्व पत्नी व परिजन अनेक ढ़ंग से उसे केस में परेशान करते रहते हैं।
पीड़ित ने बताया कि 270 दिसंबर को पूर्व पत्नी के परिजनों ने घर में घुसकर फैसले के नाम पर 25 लाख रुपए की डिमांड की और ना देने पर रेप व एसिड़ अटैक के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page