ATMS College of Education Menmoms
News

पंजाबी सभा समिति ने मनाया लोहड़ी पर्व,विधायक , पालिकाध्यक्ष व समिति के बुजुर्ग सदस्यों ने लोहड़ी जलाकर किया शुभारंभ , संपन्नता का प्रतीक है लोहड़ी पर्व – पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी

हापुड़। पंजाबी सभा समिति (रजि) हापुड़ की ओर से राघव रीजेंसी किठोड़ रोड हापुड़ पर लोहड़ी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोगों ने भाग लिया. सभा के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा ने सभी सदस्यों का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत हापुड़ सदर से विधायक विजयपाल आढ़ती, हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा देवी एवं पंजाबी सभा समिति के बुजुर्ग सदस्यों द्वारा लोहड़ी जलाकर की।

इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कमलकान्त डंग, विशिष्ट अतिथि श्री सुभाष सहगल, ऋषि लाल चावला, गुलशन साहनी, गिरीश साहनी, सुरेश चावला, सुरजीत सिंह आहूजा, रोशन खरबंदा तथा अन्य को शॉल औढ़ा कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. मेरठ से आए मनोज बाटला प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंह आहुजा, संयुक्त पंजाबी संघ के अध्यक्ष मेरठ पवन सोंधी महामंत्री मेरठ, राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी पंजाबी समाज को भी शॉल ओढ़ाकार एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.
दिल्ली से बुलाई गई भाँगड़ा पार्टी की धुनों पर पंजाबी समाज के लोगों ने जमकर डांस किया.
इस अवसर पर सरबपाल सिंह, डॉ रमेश अरोड़ा सुनील बत्रा संजय सोढ़ी, कनिक केहर, विशाल ढींगरा दिनेश पाहवा, मदन भसीन, तरुण बाटला, सोनू चुग, जतिन साहनी, संदीप सिंह अनेजा, विशाल मल्होत्रा, सनी टुटेजा, हितेश नारंग, भारत खरबंदा, विजय शर्मा मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे.


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page